आंज भोज क्षेत्र में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग और महिलाओं को किया सम्मानित

आंज भोज क्षेत्र में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग और महिलाओं को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे आज 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की टीम रक्तदानशी वर्मा अन्य के कार्यक्रम कर रही है किसी भी जिला सिरमौर की बातचीत की जाए तो जहां आज भोज में भी 70 वर्ष से ऊपर की आयु के बुजुर्गों और महिलाओं को सम्मानित किया गया

पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आंज भोज के बेला पंचायत में आज 70 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें 25 महिलाएं और 15 पुरुष को आज सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग का ध्यान रखा है देश में कहीं विकास कार्य किए हैं प्रधानमंत्री विकास पुरुष के नाम से देश में जाने जाते हैं।

बताते चलें कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा आरंभ करने जा रही है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे।