रवि प्रकाश जोशी एसईबीपीओ के बने प्रदेश अध्यक्ष

रवि प्रकाश जोशी एसईबीपीओ के बने प्रदेश अध्यक्ष

 

स्वारघाट में गठित की गई एसईबीपीओ की नई

समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी महासंघ (एसईबीपीओ) के चुनाव स्वारघाट में हुए । गगरेट से रवि प्रकाश जोशी को महासंघ का प्रधान नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई।

कार्यकारिणी में चौंतड़ा से पंकज ठाकुर को महासचिव, कांगड़ा से प्रवेश को वरिष्ठ उपप्रधान,सोलन से मंजुला को सह सचिव, चौहारा से मुकेश रुपटा को कोषाध्यक्ष, धर्मपुर से रामस्वरूप को प्रेस सचिव, बिलासपुर से जसवीर साम्बयाल को संयोजक और नयना देवी से अरविंद को मुख्य सलाहकार चुना गया।

इसके अलावा मंडी से बलदेव, कांगड़ा से राजकुमार, नगरोटा बगवां से देशराज, शिमला से सत्य प्रकाश, चंबा से ठाकुर सिंह, पच्छाद से दर्शन लाल पुंडीर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

वह इस बारे में रवि जोशी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अपने कर्मचारी भाइयों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। कर्मचारियों को मुद्दों के उठाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि, रवि जोशी का जिला सिरमौर का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है, यहां पर सरकार की योजना आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की, मनरेगा का कार्य शत प्रतिशत पूरा करने के लिए सभी प्रधानों के साथ मिलकर पूरा करने का प्रयास करवाया, और सबसे बड़ी उपलब्धि पांवटा विधानसभा क्षेत्र में जो 5000 से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूह में जोड़ी गई है,

 

उसके लिए रवि जोशी का सबसे बड़ा योगदान है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने कई पर्यटक किए हैं, आज के मौजूदा समय में कई महिलाएं अच्छा मुनाफा भी कमा रही है।