भाजपा को बड़ा झटका

भाजपा को बड़ा झटका: कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लाम्बा के नेतृत्व में गुरुवाला सिंगपुरा पंचायत के कई परिवार कांग्रेस में शामिल

हिमाचल प्रदेश की सियासत में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर मजबूती मिली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जनप्रिय चेहरा अवनीत सिंह लाम्बा के करिश्माई नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। पांवटा साहिब के अंतर्गत  गुरुवाला सिंगपुरा पंचायत में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अनेक परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा और पार्टी की विचारधारा व नीतियों पर विश्वास जताया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अवनीत सिंह लाम्बा ने की, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। कांग्रेस में शामिल होने वालों में ये प्रमुख नाम शामिल हैं:
कमल कुमार, जोगिंदर सिंह, छोटू राम, जनक सिंह, जस्सी राम, शादी राम, श्याम लाल, मिल्क राज, भगवानदास, सीमा देवी, बक्शो देवी, भूरी देवी, पार्वती, घ्यान कुमार, शशि देवी, नीता देवी और अंजू देवी।

इन सभी लोगों ने सार्वजनिक रूप से भाजपा की नीतियों से असहमति जताते हुए कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई। उनका कहना था कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और जनसेवा के कार्यों में कांग्रेस का दृष्टिकोण कहीं अधिक सकारात्मक और प्रभावशाली है। उन्होंने अवनीत सिंह लाम्बा की नेतृत्व क्षमता और उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए अवनीत सिंह लाम्बा ने कहा,
“यह हमारे लिए गौरव की बात है कि लोग अब झूठे वादों और खोखली राजनीति से तंग आकर कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है। हम हर वर्ग, हर समुदाय और हर व्यक्ति की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे।”

इस जनसमर्थन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा भर दी है और आने वाले समय में पार्टी के लिए यह समर्थन एक मजबूत आधार साबित हो सकता है। गुरुवाला सिंगपुरा पंचायत में कांग्रेस की यह बढ़ती लोकप्रियता भाजपा के लिए चिंता का विषय बन गई है।

यह राजनीतिक घटनाक्रम आने वाले चुनावों में समीकरणों को प्रभावित करने की पूरी क्षमता रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *