श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर आज से गुरुद्वारा में कार्यक्रम शुरू
सुबह हुई अखंड पाठ, दिन भर चलेगा स्कूली छात्र और छात्रों का आयोजन
उत्तराखंड हिमाचल के बॉर्डर पर बसी गुरु की नगरी पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व की खुशी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ आंरभ हुवा। इनका भोग प्रकाश पर्व वाले दिन छह जनवरी को सुबह 10 बजे होगा। इसमें बाहर से आए रागी जत्थे, ढाढी जत्थे, कथा प्रचारक गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
जानकारी मुताबिक पांच जनवरी को 12 बजे पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू होगा। पीछे पीछे संगत सतनाम वाहेगुरु और गुरबाणी का जाप करती हुई चलेगी। पालकी के साथ चल रही संगत शब्दों का गायन करेगी। निहंग जत्थे अपने दल, घोड़ों समेत नगर कीर्तन में शामिल होंगे। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर श्रद्धालु नगर कीर्तन का स्वागत करेंगे। संगत के लिए ब्रेड-पकोड़े, चाय-दूध के लंगर भी लगाए जाएंगे। नगर कीर्तन में गतके के साथ तलवारबाजी का जोहर दिखाया जाएगा।
उन्होंने समूह संगत से समागम में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र व नहान पांवटा के लोग मौजूद रहेंगे।
बाइट कुलवंत सिंह चौधरी
बाइट गुरमीत सिंह इंचार्ज