गुरु गोबिंद सिंह जी के 358 प्रकाश उत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन
देश और विदेशों से भी पांवटा गुरुद्वारे में पहुंचे श्रद्धालु
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर पांवटा साहिब में निकला नगर कीर्तन
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ जगह-जगह लगे थे स्टॉल
श्री गुरु गोविंद सिंह प्रकाश उत्सव पर रविवार
को पांवटा साहिब में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान पंच प्यारों ने नगर कीर्तन की अगवाई की। यह नगर कीर्तन पांवटा गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर पांवटा मेन बाजार से होते हुए वाई प्वाइंट बद्रीपुर से वापस आकर पांवटा गुरुद्वारा साहिब में समाप्त होगा।
नगर कीर्तन के दौरान नन्हें बच्चों और युवा गत्तका दल द्वारा गत्तके का जौहर दिखाया, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।
जानकारी मुताबिक गुरु गोबिन्द सिंह जी के 358वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर पांवटा ऐतिहासिक गुरुद्वारा को दुल्हन की तरह सजाया गया है यहां पर तीन दिनों तक आयोजन चलता रहेगा बीते रोज 3 अखण्ड पाठ शुरु किये गया जो भोग के साथ 7 जनवरी को सुबह 6 बजे समपन्न होंगे।
रविवार को दोपहर डेढ़ बजे पांवटा गुरुद्वारा परिसर में भव्य नगर-कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पांवटा गुरुद्वारा कमेटी उपप्रधान हरभजन सिंह, मैनेजर जागीर सिंह, कुलवंत चौधरी, हरप्रीत सिंह समेत भारी संगत ने नगर कीर्तन में भाग लिया।
बाहरी राज्यों से पहुंची संगतों ने भी गुरु जी का गुणगान किया। गत्तका टीम सदस्यों ने प्राचीन रण कौशल विधि दिखाई। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को गत्तका टीम ने हतप्रभ किया।
गत्तका दल के नन्हे सदस्यों ने सभी को प्रभावित किया। उनकी चुस्ती देखकर श्रद्धालु भी हैरान थे। नगर कीर्तन में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। छोटे बच्चों में रथ पर सजे पंच प्यारे सबको भा रहे थे। इस दौरान गुरु जी की सुंदर सुसज्जित पालकी के आगे महिलाएं रास्ता साफ कर रही थी।
नगर कीर्तन में संगतें अलग टीमों में गुरु जी का गुणगान करती रही। देर शाम को नगर कीर्तन बद्रीपुर चौक से वापस पांवटा पहुंचेगी। नगर कीर्तन के दौरान तकरीबन हर स्टॉल पर कूड़ादान थे। इसमें कूड़ा फेंकने और अपने शहर को साफ-सुथरा रखने के नारे लिखे गए थे।
मुख्य बाजार पांवटा से बद्रीपुर चौक तक जगह-जगह स्टॉल लगे थे। इसमें श्रद्धालुओं को चाय, पानी, खीर, ठंडा, पकौड़े-मिष्ठान और फल वितरित किए जा रहे थे।
नगर कीर्तन के दौरान महिलाओं, सीपीजीपी टीम और छोटे स्कूली बच्चों ने भी सफाई का विशेष ध्यान रखा। नगर कीर्तन के दौरान पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद थी।
पांवटा थाना के प्रभारी खुद पुलिस जवानों के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए लगे हुए थे। इस दौरान ट्रैफिक कंट्रोल हेतु सेवादार पुलिस का सहयोग कर रहे थे,
बाइट जागीर सिंह मैनेजर
बाईट गुरुद्वारा कमेटी प्रधान हरभजन सिंह