NationalPoliticsUncategorized

सांसद अनुराग ठाकुर ने पांवटा साहिब में मां भगवती के मंदिर में टेका माथा

सांसद अनुराग ठाकुर ने पांवटा साहिब में मां भगवती के मंदिर में टेका माथा, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पांवटा साहिब, जिला सिरमौर — पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर आज सिरमौर जिला के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने पांवटा साहिब में भाजपा महामंत्री पवन चौधरी के निवास पर पहुंचकर मां भगवती के मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

अनुराग ठाकुर के आगमन पर पवन चौधरी और उनके परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पवन चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अनुराग ठाकुर न केवल प्रदेश, बल्कि देश भर के युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की सादगी और भाजपा को सशक्त बनाने के लिए उनकी मेहनत सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि एक राष्ट्रीय स्तर का नेता आज हमारे घर पधारे,” उन्होंने कहा।

इससे पहले अनुराग ठाकुर ने पांवटा साहिब में रामलीला मैदान से लेकर बड़े वाले क्षेत्र तक भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इसके पश्चात वे नाहन विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होंने युवाओं को देशभक्ति का संदेश दिया और पाकिस्तान की नीतियों पर भी सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत किसी भी सूरत में अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगा।

अनुराग ठाकुर के इस दौरे को लेकर क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में खासा उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *