पांवटा साहिब में भाजपा की मासिक बैठक
पांवटा में 30हजार से अधिक लोग बने भाजपा के सदस्य – सुखराम चौधरी
भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्रामगृह में मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी विशेष तौर पर अपस्थित रहे बैठक में सदस्य अभियान को लेकर चर्चाएं की गई।
जानकारी मुताबिक पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि पांवटा साहिब में 30000 से अधिक लोगों ने भाजपा के सदस्यता ग्रहण की है लोग भारतीय जनता पार्टी को खूब पसंद कर रहे हैं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में आम जनमानस परेशान हैं कांग्रेस विकास नहीं विनाश कर रही है, 10 कर इंडिया देने की बात की थी लेकिन धरातल पर एक भी गारंटी सही ढंग से लागू नहीं कर पाए, जिसके चलते आम जनमानस परेशान हैं।
पांवटा विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो यहाँ कई कार्यालय बंद पड़े हैं आपदा के दौरान लोगों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है पिछले वर्ष की आपदा में प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं मिला इस वर्ष के लोग भी मुआवजा के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने भी कहा की सदस्यता अभियान 30000 के करीब हो गया है और बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है इसके अलावा जो कार्यकर्ता अधिक सदस्यता अभियान में काम करेगा।
बाइट सुखराम चौधरी