PoliticsUncategorized

पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघ मोर्चा की बैठक

पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघ मोर्चा की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन और वेतनवृद्धि की उठी मांग
पांवटा साहिब के लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघ मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पैरा वर्कर, फिल्टर, पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्कर बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी के गठन और कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन करना था।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पांवटा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पैरा वर्करों को मात्र ₹6300, पंप ऑपरेटर को ₹6300 और मल्टी टास्क वर्कर को ₹5000 का वेतन दिया जाता है, जो मौजूदा महंगाई को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा समान है।
अध्यक्ष ने कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह इतनी कम है कि न केवल परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है, बल्कि अपना व्यक्तिगत खर्च भी सही ढंग से नहीं चल पाता। इस विषय को लेकर बैठक में गहरी चिंता जताई गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी समय में प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वेतनवृद्धि की मांग फिर से रखी जाएगी।