शिलाई में बीजेपी ने भरी हुंकार, बलदेव तोमर ने रचा कांग्रेस के खिलाफ चक्रव्यूह
शिलाई में बीजेपी ने भरी हुंकार, बलदेव तोमर ने रचा कांग्रेस के खिलाफ चक्रव्यूह
शिलाई में बीजेपी ने भरी चुनावी बिगुल, बलदेव तोमर ने रचा कांग्रेस के खिलाफ चक्रव्यूह, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, जयराम ठाकुर ने दिया जीत का मंत्र
शिलाई विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। पूर्व विधायक बलदेव तोमर के निवास पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावी रणभूमि के लिए अपनी तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। बलदेव तोमर के ओजस्वी और प्रेरणादायक संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि चाहे 2027 का विधानसभा चुनाव हो या निकट भविष्य में होने वाले पंचायती चुनाव, कार्यकर्ता पूरे जोश और समर्पण के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।
बैठक में बलदेव तोमर ने कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और अधिकारियों की कार्यप्रणाली से संबंधित मुद्दे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के समक्ष रखे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल व्यतीत हो चुका है और सरकार अब बुढ़ापे की दहलीज पर खड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि वर्तमान सरकार कभी भी गिर सकती है, इसलिए कार्यकर्ता अभी से पूरी तरह सक्रिय हो जाएं और संगठन को मजबूत करें।
बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनावों को सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई न मानें, बल्कि इसे एक मिशन की तरह लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पराजित करने के लिए अब ऐसा चक्रव्यूह रचा जाएगा जिसमें प्रवेश करना उनके लिए असंभव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे हर स्तर पर उनके साथ संवाद बनाकर रखेंगे और हर छोटे-बड़े मुद्दे पर उनका मार्गदर्शन करेंगे।
बैठक में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का जनाधार शिलाई क्षेत्र में मजबूत बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में संकल्प लिया कि इस बार कांग्रेस को शिलाई की रणभूमि में करारी शिकस्त दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, बलदेव तोमर अपने निजी नेतृत्व में लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके और हर बूथ को जीतने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
कुल मिलाकर, शिलाई में भाजपा की यह रणनीतिक पहल कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। बलदेव तोमर और जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जोश और जमीनी तैयारी इस बात का संकेत है कि आने वाले चुनावों में शिलाई की रणभूमि में दिलचस्प और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
Good https://is.gd/N1ikS2
Awesome https://is.gd/N1ikS2
Good https://is.gd/N1ikS2